FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

 नई दिल्ली, 25 सितंबर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "आयुष्मान बनेगा भारत, स्वस्थ रहेंगे हम" के संकल्प को क्रियान्वित करने के लिए तीरथ राम शाह हॉस्पिटल की मुख ट्रस्टी की ट्रस्टी माननीय गीता राजपाल की कर कमलों द्वारा इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) के तत्वाधान में, आज एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

"स्वास्थ्य हमारा साथ सरकार का" की केंद्रीय नीति को इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (IGDTUW) के कश्मीरी गेट माननीय कुलपति महोदय प्रो रंजना झा तथा यूनिवर्सिटी की टीम और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नितिन आनंद श्रीवास्तव तथा मेडिकल टीम की उपस्थिति ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबल प्रदान किया। (IGDTUW) के ऑडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों युवा लड़कियों की जांच का लाभ मिला तथा वरिष्ठ गायनी डॉक्टरों द्वारा शिक्षित किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]